सनिमा

एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट, तीजा के लुगरा 2 में एंटरटेनमेंट का है फुल डोज

sanjha bihaniya… आगामी 22 नवंबर को रिलीज हो रही छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म तीजा के लुगरा 2 एंटरटेनमेंट का फुल डोज साबित होगा। फिल्म के टीजर से लोगों में उत्साह पैदा होने लगा है और वह एक साथ दो-दो स्टार की फिल्म देखना चाहते हैं। जैसा की फिल्म के गीतों को रिस्पांस मिला है वैसा ही फिल्म के टीज़र को भी मिला है। बहुत जल्द इसका ट्रेलर भी दर्शकों के बीच होगा। फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता देखते ही बन रही है, सभी एक साथ दो-दो स्टारों की फिल्म देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। यूट्यूब चैनल पर फिल्म को लेकर आ रहे सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से प्रतीत हो रहा है कि लोग पारिवारिक मनोरंजन की फिल्म देखना चाहते हैं साथ में उन्हें थोड़ा बहुत मारधाड़ और कॉमेडी की भी दरकार होती है जो तीजा के लुगरा 2 में दर्शकों को मिलेगी। इस फिल्म में सुपरस्टार करन खान, प्रकाश अवस्थी, रश्मि देवांगन कल्याणी, रिंकू राजा समेत ढेर सारे कलाकारों ने अभिनय किया है। इस फिल्म का निर्माण वीआर फिल्म्स के बैनर तले किया गया है, जो हमेशा से पारिवारिक मनोरंजन वाली फिल्म देता रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *