छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुईयां के प्रीमियर का आमंत्रण, प्रभात टॉकीज रायपुर में सुबह 9:00 बजे
संझा बिहनिया….. छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रीमियर का आमंत्रण, निर्माता मोहित साहू और उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी एन माही फिल्म प्रोडक्शन द्वारा 8 दिसंबर 2023 को छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुईयां के प्रीमियर का आमंत्रण दिया गया है। यह प्रीमियर प्रभात टॉकीज रायपुर में सुबह 9:00 बजे के शो के लिए है, जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं। निर्माता मोहित साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुईयां का पहला शो छत्तीसगढ़ी सिनेमा परिवार के लिए समर्पित है ताकि सभी आए और फिल्म के प्रति अपना मया दुलार प्रेषित करें।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुईयां लगातार चर्चा में है, इस फिल्म का प्रीमियम प्रभात टॉकीज रायपुर में रखा गया है। फिल्म में अमलेश नागेश और हेमा शुक्ला की जोड़ी है साथ ही क्रांति दीक्षित, पुष्पेंद्र सिंह, डॉ अजय सहाय, नीरज उईके समेत कई दमदार अभिनेताओं ने इसमें अभिनय किया है।निर्माता मोहित साहू ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा परिवार के सदस्यों से अपील की है कि वह इस फिल्म को अपना प्यार देने जरूर पहुंचे।

