मुख्य अभिनेता होंगे प्रकाश अवस्थी, मोर महादेव में हुआ चयन
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपर हीरो प्रकाश अवस्थी का चयन मोर महादेव एक कथा में मुख्य अभिनेता के रूप में हुआ है, यह जानकारी डीसी फिल्म्स के संचालक श्रवण राठौर एवं मोर महादेव के प्रोडक्शन कंट्रोलर तथा क्रिएटिव डायरेक्टर जसबीर कोमल ने दी श्रवण जी ने बताया कि मोर महादेव में भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे लेकिन ड्रामा के मुख्य अभिनेता प्रकाश अवस्थी होंगे,

उन्होंने आगे कहा कि प्रकाश एक मंझे हुए अभिनेता हैं और कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है, प्रकाश अवस्थी ने कहा कि मोड़ महादेव अपने आप में एक बड़ा प्रोजेक्ट है और उन्हें काफी खुशी मिली , बता दें कि मोर महादेव छत्तीसगढ़ी और हिंदी में बनाई जा रही है , इसकी शूटिंग भी प्रारंभ हो चुकी है.

