बच्चों की धमाचौकड़ी और एक गंभीर विषय को लेकर 18 अगस्त को आ रहे हैं पवन गुप्ता, फिल्म का नाम है अतरंगी
संझा बिहनिया…पवन गुप्ता द्वारा निर्देशित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म अतरंगी में बच्चों की एक पूरी सेना नजर आएगी साथ ही नजर आएगा एक गंभीर विषय भी, जो छत्तीसगढ़ के किसानों से जुड़ा है, कैसे ये किसान अपनी जमीन पर एक बार कर्जा लेकर खेती तो कर लेते हैं लेकिन बाद में उस कर्जे को चुकाने के चक्कर में अपने खेत से भी हाथ धो बैठते हैं, इन सब का क्या कारण है और यह कैसे होता है इन सब का विस्तृत चित्रण है अतरंगी में, अतरंगी में और भी बहुत कुछ खास है, जैसे कि बच्चों की एक पूरी सेना, बच्चों पर फिल्माया गया गीत भी काफी पसंद किया जा रहा है
इस फिल्म में मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश भी है, निर्देशक पवन गुप्ता ने बताया कि फिल्म पूरी तरह साफ-सुथरी है और यह फिल्म किसी भी गलत कार्य को बढ़ावा नहीं देती, इसलिए इसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है खासकर बच्चों के साथ, अतरंगी की मुख्य भूमिकाओं में योगेश अग्रवाल, चंचल साहू, संतोष सारथी, उर्वशी साहू,रजनीश झांजी, नकुल महलवार, त्रिलोक तिवारी समेत बाल कलाकारों में अभिषेक गुप्ता, आदित्य तिवारी, फैजान खान, दर्शन जैन, अंकित गुप्ता और रोशन गुप्ता की भागीदारी है, फिल्म के प्रमोशन को लेकर कलाकार स्कूलों में भी पहुंच रहे हैं और बच्चों से अपील कर रहे हैं कि वह इस फिल्म को जरूर देखें

