पांडे मैडम का भी हुआ सम्मान, मिली ट्राफी, हुई गदगद, जाने कौन है पांडे मैडम
संझा बिहनिया…जी हां पांडे मैडम का भी सम्मान किया गया, मौका था ले शुरू होगे मया के कहानी फिल्म के 100 दिन पूरे होने की पार्टी का, इस दौरान ले शुरू होगे मया के कहानी के सभी कलाकार और फिल्म से जुड़े सदस्यों का ट्रॉफी देकर सम्मान किया गया, बता दें कि इस फिल्म में पांडे मैडम का किरदार निभाने वाली लता राही भले ही एक चरित्र अभिनेत्री है लेकिन उन्हें जो भी रोल दिया जाता है उसमें भी जान फूंकने की कोशिश अवश्य करती हैं,

आपको याद होगा ले शुरू होगे मया के कहानी में स्कूल के बहुत सारे सीन थे, उस सीन में पांडे मैडम का भी सीन था, जो हड़बड़ाहट में दौड़ते अमलेश नागेश से टकरा जाती है, भले ही लता राही का इस फिल्म में कम रोल था लेकिन यादगार रोल रहा, ले शुरू होगे मया के कहानी ने अपने 100 दिन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए, इसी उपलक्ष में फिल्म के निर्माता निर्देशक द्वारा एक सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म से जुड़े तमाम कलाकार और छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत के दिग्गज शामिल हुए,
सम्मान प्राप्त करने के बाद पांडे मैडम यानी लता राही ने कहा कि हम जैसे छोटे कलाकारों को भी सम्मान देकर निर्देशक सतीश जैन ने हमें कृतार्थ कर दिया, ऐसे सम्मान मिलने से हम कलाकारों का उत्साहवर्धन होता है और हमें आगे और अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है

