सनिमा

प्रदीप शर्मा लगाएंगे कॉमेडी का तड़का मिस्टर मजनू में, 22 जुलाई को होगी प्रदर्शित

sanjha bihaniya…आगामी 22 जुलाई को प्रदर्शित होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म मिस्टर मजनू में इस बार भी हंसाने और गुदगुदाने का जिम्मा प्रदीप शर्मा पर है , प्रदीप शर्मा इस फिल्म में एक कंजूस पिता की भूमिका में नजर आएंगे , उनके ऑपोजिट उपासना वैष्णव है, दोनों की जोड़ी ने कमाल का अभिनय किया है, मिस्टर मजनू को लेकर फिल्म के निर्माता मोहन सुंदरानी और निर्देशक उत्तम तिवारी ने बताया कि यह एक बड़े बजट की पारिवारिक फिल्म है जिसमें मनोरंजन के सभी मसाले हैं ,

फिल्म में मुख्य रूप से मन कुरैशी, अनिकृति चौहान, सृष्टि देवांगन और रजनीश झाँझी नजर आएंगे, फिल्म मिस्टर मजनू में कॉमेडी का तड़का लगाने वाले प्रदीप शर्मा ने कहा कि वे इस फिल्म में एक कंजूस पिता की भूमिका अदा कर रहे हैं जो मिठाई को भगवान पर चढ़ाने के बाद फिर उठा लिया करते हैं ताकि उसी मिठाई को कल फिर चढ़ा सकें , इसी तरह के कई कॉमेडी पंच हैं मिस्टर मजनू में, फिल्म में पुष्पेंद्र सिंह, संजू साहू, मनीषा वर्मा, हेमलाल कौशल के साथ लगभग 75 नए कलाकारों को भी मौका दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *