दिनेश साहू और तृष्णा की जोड़ी जमाएगी रंग, एमडी एंटरटेनमेंट की अगली प्रस्तुति
sanjha bihaniya…निर्माता और अभिनेता दिनेश साहू अपने यूट्यूब चैनल एमडी एंटरटेनमेंट पर लेकर आ रहे हैं एक नया गीत जो बहुत जल्द आपको देखने को मिलेगा, इस गीत में नवोदित अभिनेत्री तृष्णा साहू अभिनेता दिनेश साहू के साथ नजर आएंगी, बता दें कि तृष्णा को एमडी एंटरटेनमेंट के बैनर पर ब्रेक दिया जा रहा है,
इसके पूर्व तृष्णा मॉडलिंग में अपना रंग जमा चुकी है, निर्माता और अभिनेता दिनेश साहू ने बताया कि इस गीत को बनाने का जिम्मा अभिषेक मूवीस को दिया गया है, जिसका गीत और संगीत दिया है सलाम ईरानी ने और इसे गाया है सुनील सोनी और चम्पा निषाद ने, इसके पूर्व भी नवरात्र का गीत बनाया गया था जिसे अच्छा रिस्पांस मिलता देख लगातार प्रोडक्शन किया जा रहा है,
नए नए कलाकारों को हमेशा उत्साहित करने वाले दिनेश साहू ने कहा कि अभी लगातार प्रोडक्शन किए जा रहे हैं, उनका आगामी प्रोजेक्ट शॉर्ट फिल्म विथ सॉन्ग का लेखन कार्य जारी है, अभी तृष्णा और दिनेश की जोड़ी वाले इस गीत की रिकॉर्डिंग पूर्ण की जा चुकी है।

