छत्तीसगढ़ी फिल्म “सेटिंग” के लिए हो रहा ऑडिशन, इच्छुक कलाकार कर सकते हैं संपर्क
SANJHA BIHANIYA…मितवा फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही छत्तीसगढ़ी फिल्म सेटिंग के लिए ऑडिशन रखा गया है, इस ऑडिशन में बच्चे, बूढ़े और जवान सभी की जरूरत है, एक्टिंग, डांसिंग और सिंगिंग के क्षेत्र में ऑडिशन लिया जाएगा, ऑडिशन का स्थान है, एलबीएस कॉलेज बलौदा, जिला जांजगीर चांपा
28 जनवरी शनिवार को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ऑडिशन लिया जाएगा, फिल्म के निर्माता श्री राम साहू ने बताया यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें नए कलाकारों को मौका दिया जाएगा, उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी मितवा फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया जा चुका है जिसे अच्छा प्रतिसाद मिला,
ऑडिशन लेने के पीछे का कारण बताते हुए श्री राम साहू ने बताया कि ऑडिशन के जरिए छुपी हुई प्रतिभा है सामने आती हैं, जिन्हें मौका नहीं मिल पाता है, इसी उद्देश्य से या ऑडिशन रखा गया है, जल्द ही फिल्म की शूटिंग प्रारंभ कर दी जाएगी

