Chhattisgarh: रजनीश झांझी को मिला सर्वश्रेष्ठ खलनायक का अवार्ड
संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) वर्ष 2019 में फिल्म असली कलाकार’ में रजनीश झांझी ने नेगेटिव किरदार साइको विलन का निभाया था, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक के अवार्ड से नवाजा गया है। बुधवार को नया रायपुर में स्मार्ट सिनेमा की तरफ से आयोजित अवार्ड समारोह में यह सम्मान रजनीश झांझी को प्रदान किया गया। फिल्म असली कलाकार के निर्माता अखिलेश मिश्र एवं निर्देशक नीरज श्रीवास्तव हैं।
(Chhattisgarh) छालीवुड से बतौर हीरो अपनी यात्रा प्रारंभ करने वाले लिजेंड रजनीश झांझी अलग अलग तरह के कई पात्र निभा चुके हैं, उनके अभिनय को पसंद करने वालो में हर वर्ग के लोग है, वो अपने दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खीचने का माद्दा रखते हैं।
रजनीश झांझी ने विलेन के किरदार में भी काफी नाम कमाया है। कई फिल्मों में उन्होंने दमदार विलेन की भूमिका निभाई है। (Chhattisgarh) असली कलाकार के विलन की इस पर्फोमन्स से उनके फैंस काफी सरप्राइज हुए और अब इस किरदार के लिए बेस्ट विलेन के अवार्ड से भी नवाजा गया हैं।

