कला जगत

कोरोना काल में रिलीज हुई फिल्मों के बीच होगा मुकाबला, कौन बनेगा सर्वश्रेष्ठ पता चलेगा 23 दिसंबर को

SANJHA BIHANIYA…लगातार 11वें वर्ष होने जा रहे छत्तीसगढ़ी सिनेमा अवार्ड समारोह का आयोजन इस वर्ष भी भव्य होगा, आयोजक स्मार्ट सिनेमा के संचालक पीएलएन लकी ने बताया कि  घर द्वार फिल्म के निर्माता स्व.विजय पांडे की 78 वीं जयंती के अवसर पर यह आयोजन किया जा रहा है , साल 2020 पूरी तरह कोरोना वायरस की गिरफ्त में रहा, लेकिन उस वर्ष भी लगभग 7 छत्तीसगढ़ी फिल्में प्रदर्शित हुई थी जिनमें कड़ा मुकाबला होगा और 29 श्रेणियों में अवार्ड वितरित किए जाएंगे साथ ही 4 स्पेशल और एक लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा

कोरोना काल में रिलीज हुई फिल्मों के बीच होगा मुकाबला, कौन बनेगा सर्वश्रेष्ठ पता चलेगा 23 दिसंबर को

फिल्मों का प्रदर्शन मंडल ग्राफिक्स के ऑफिस में किया जा रहा है , जिन्हें ज्यूरी के मेंबर देखकर नंबर देंगे, इस वर्ष सत्य साईं हॉस्पिटल नवा रायपुर में होने वाले अवॉर्ड फंक्शन में मुख्य रूप से बेनाम बादशाह ,जोहार छत्तीसगढ़ ,तै मोर लव स्टोरी, तोर मोर यारी,ससुराल और दैहान जैसी फिल्में शामिल होंगी, अवॉर्ड फंक्शन के बीच बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे जो फिल्मी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *