कला जगत

First time..लगातार 10 घंटे बारिश में भीगते हुए गाना हुआ शूट, नवोदित अभिनेत्री तृष्णा और अभिनेता दिनेश साहू का सावन धमाका

sanjha bihaniya…ऐसा पहली बार हुआ है जब गिरते पानी में इन कलाकारों ने शूट किया हो, यह दोनों कलाकार हैं दिनेश साहू और तृष्णा साहू, इन पर एक बारिश का गीत फिल्माया गया है जो जल्द ही एमडी इंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा, बता दें कि अक्सर बारिश के गीतों में बारिश नकली होती है लेकिन छत्तीसगढ़ में यह पहला प्रयोग माना जा सकता है जब नेचुरल बारिश में भीगते हुए दोनों कलाकारों ने अभिनय किया है,

यह गीत सावन महीने को डेडिकेट करता है क्योंकि इसके बोल भी बरसात के ही हैं, अभिषेक मूवीज की टीम ने इस गीत को शूट किया है जिसमें कोरियोग्राफर राम यादव, कैमरामैन टामेश्वर देव और संचालक अमरनाथ पाठक पूरे समय शामिल रहे, अभिनेता दिनेश साहू ने बताया कि तृष्णा का यह पहला गीत है लेकिन उनके परफारमेंस से ऐसा कहीं भी प्रतीत नहीं हुआ कि वह पहली बार अभिनय कर रही हो, तृष्णा के अभिनय की तारीफ करते हुए दिनेश ने कहा कि वे आगे भी इनके साथ काम करना चाहेंगे,

इस गीत की शूटिंग मोतीपुर फार्महाउस में की गई है जहां पूर्व में भी होली समेत और भी रोमांटिक गीत शूट किए जा चुके हैं, अभिनेता दिनेश साहू और अभिनेत्री तृष्णा साहू का यह गीत आपको जल्द ही एमडी इंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *