संझा स्पेशल

सलाम है निलांबर सिन्हा को जिसने पेश की ईमानदारी की मिसाल….

sanjha bihaniya…रायपुर पुलिस में ट्रैफिक का एक जवान जिसका नाम है नीलांबर सिन्हा, जिसने पूरे पुलिस विभाग का सर और ऊंचा कर दिया है, वाक्या कुछ यूं है कि नीलांबर माना एयरपोर्ट पर अपनी ड्यूटी में तैनात था कुछ देर बाद वह नाश्ता करने माना केंप की ओर जाने लगा तभी उसे एक अनजान शख्स ने बताया कि कुछ दूरी पर एक बैग लावारिस हालत में पड़ा है, नीलांबर ने वहां जाकर उस बैग की जांच की तो उसमें उसे नोटों के कई बंडल मिले, जानकारी के अनुसार उस बैग में लगभग 45 लाख रुपए थे,

नीलांबर का इमान उन पैसों को देखकर नहीं डोला और उसने तत्काल अपने अधिकारियों को इसकी सूचना दी और रुपयों से भरे बैग को अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया, नीलांबर की इस ईमानदारी के लिए उसे विभाग द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा, रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय ने भी इस ईमानदारी के लिए नीलांबर का सम्मान किया और उसे सलाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *