संझा स्पेशल

निर्माता मोहित साहू के लिए लकी चार्म साबित हुए रजत और अमलेश, रजत ही लेकर आए थे गुईयां का प्रपोजल

SANJHA BIHANIYA…. छत्तीसगढ़ी सिनेमा में इन इन दिनों जो फिल्म धमाल मचा रही है उसका नाम है गुईयां, यह फिल्म 8 दिसंबर को लगी है और जब से लगी है तब से सभी शो अपेक्षा के अनुरूप जा रहे हैं मतलब फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है और सभी जगह से अच्छी रिपोर्ट आ रही है। फिल्म के निर्माता मोहित साहू ने बताया कि उनके लिए सिनेमाटोग्राफर रजत सिंह राजपूत और अभिनेता अमलेश नागेश लकी साबित हुए हैं,

मोहित ने कहा कि रजत सिंह राजपूत ही गुईयां फिल्म का प्रपोजल लेकर उनके पास आए थे और उन्होंने बताया  कि अमलेश नागेश ने एक कहानी लिखी है जो बहुत अच्छी है क्यों ना उस पर फिल्म बनाई जाए, साथ ही रजत सिंह राजपूत ने बतौर निर्देशक मनीष मानिकपुरी का नाम भी सजेस्ट किया था। मोहित साहू ने फिल्म की कहानी सुनी उन्हें पसंद आई और फिर फिल्म बनना शुरू हो गई, फिल्म जब बन कर तैयार हुई और 8 दिसंबर को रिलीज हुई तो किसी ने ऐसी ओपनिंग की कल्पना नहीं की थी। फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई जिसका श्रेय मोहित साहू रजत और अमलेश की जोड़ी को देते हैं। गुईयां में एक्शन स्टार दिलेश साहू ने भी भूमिका अदा की है, शायद दिलेश साहू और अमलेश को लेकर गुईयां 2 प्लान की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *