सनिमा

नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार हैं छत्तीसगढ़ी फिल्में, बड़े बजट की फिल्में भी है कतार में

SANJHA BIHANIYA….. छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए 2024 खास साबित हो सकता है क्योंकि इस साल ढेर सारी फिल्में रिलीज के लिए तैयार है। इनमें बड़े बजट की भी कुछ फिल्में है जैसे मोर छईयां भुइयां 2, बीए फाइनल ईयर,मोर बाई हाई फाई और दूल्हा राजा यह वह फिल्में हैं जिनसे काफी उम्मीदें हैं। वैसे भी छत्तीसगढ़ी सिनेमा में इन दिनों अच्छी फिल्में आ रही है जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं। नए साल के आगमन के साथ ही फिल्में रिलीज होना प्रारंभ हो जाएगी, 12 जनवरी को माटी पुत्र से शायद गाज हो सकता है क्योंकि 5 जनवरी को आने वाली फिल्म बीए फाइनल ईयर की तारीख में बदलाव की खबरें हैं।इसलिए नए साल की पहली फिल्म माटी पुत्र साबित हो सकती है।

इस फिल्म का टीजर काफी चर्चा में है, साथ ही इस फिल्म का जय श्री राम वाला गीत काफी ट्रेंड में है। इसके बाद दूल्हा राजा अपनी बारात के साथ इंतजार में है फिर बीए फाइनल ईयर और उसके बाद बहु प्रतिक्षित फिल्म मोर छईयां भुइयां 2 भी तैयार है प्रदर्शन के लिए।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जानकारों की माने तो 2024 छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए लकी साबित होगा जिस तरह मोहित साहू के लिए रजत सिंह राजपूत और अमलेश नागेश लकी साबित हुए हैं। उनकी फिल्म गुईयां काफी सुर्खियां बटोर रही हैं और फिल्म भी लोगों को पसंद आ रही है। जिन सेंटरों में छत्तीसगढ़ी फिल्में दम तोड़ दिया करती थी वहां से भी गुईयां की अच्छी रिपोर्ट आना छत्तीसगढ़ी फिल्मों के भविष्य के लिए अच्छा संकेत है।

निर्माता और अभिनेता राज वर्मा की फिल्म दूल्हा राजा भी तैयार है, संभवत 26 जनवरी को फिल्म रिलीज की जाएगी। इसके पूर्व 22 दिसंबर को सुबह 7:00 बजे एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर फिल्म का पहला गाना रिलीज किया जा रहा है। इस गाने का भी लोगों को इंतजार है, वह इंतजार कल खत्म हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *