सनिमा

कल सुबह 7 बजे रिलीज होगा माटी पुत्र का ट्रेलर, पूर्व में अपलोड हुए गानों की लोकप्रियता से ट्रेलर का भी है दर्शकों को इंतजार

SANJHA BIHANIYA…. इन दिनों जिस छत्तीसगढ़ी फिल्म की चर्चा हो रही है उस फिल्म का नाम है माटी पुत्र। जब से फिल्म का टीजर और गाने यूट्यूब पर रिलीज किए गए हैं तब से इस फिल्म के ट्रेलर का भी इंतजार हो रहा है, वैसे यह फिल्म 12 जनवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज की जा रही है। फिल्म में शिवा साहू और मुस्कान साहू की जोड़ी है।
फिल्म का ट्रेलर 24 दिसंबर को सुबह 7 बजे श्री सांई गुरु फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म की निर्मात्री तनु साहू है और निर्देशक संतोष देशमुख है। फिल्म को प्रचार के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। फिल्म के गीतों को नवीन देशमुख ने लिखा है और इसका संगीत पी एल अर्जुन ने दिया है। पूर्व में रिलीज हुए फिल्म के तीन गीतों को काफी पसंद किया गया है और कल इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज किया जा रहा है। फिल्म के वितरक अमन पिक्चर्स के अलक राय हैं, अलक राय ने जानकारी दी कि इस फिल्म को ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है। उन्होंने बताया की फिल्म की चर्चा अभी से हो रही है। गौरतलब है कि इस फिल्म से अभिनेता शिवा साहू डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म को लेकर उन्होंने काफी मेहनत की है, ऐसी उम्मीद की जा रही है कि उनकी मेहनत जरुर रंग लाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *