देखें एक्शन वीडियो…छत्तीसगढ़ी फिल्म “मया होगे रे” की शूटिंग का, पाटन में हो रही फाइट सीन की शूटिंग
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…दुर्ग जिले के पाटन के चंदूलाल चंद्राकार कॉलेज में इन दिनों शूटिंग का माहौल है, कॉलेज के छात्र छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ शूटिंग का भी आनंद उठा रहे हैं, फिल्म मया होगे रे की शूटिंग के दौरान अभिनेता प्रकाश अवस्थी ,भूपेश चौहान, सोनाली सहारे और लकी रघुवंशी एक्शन करते नजर आ रहे हैं ,
बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग विगत 20 दिनों से अनवरत चल रही है , इसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कई नामचीन कलाकारों ने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है ,
इस फिल्म की परिकल्पना शेखर चौहान ने की है और इसके निर्देशन की बागडोर नितेश लहरी और दीपक बावनकर पर है, शेखर चौहान ने बताया कि पाटन में 2 दिनों का शेड्यूल है और इसके बाद पूरी यूनिट रायपुर रवाना होगी।

