छॉलीवुड स्टार गौरव सिन्हा का म्यूजिक एल्बम “आँखी के काजर” 26 नवम्बर को होगा रिलीज
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में एल्बम जगत के लोकप्रिय सितारे गौरव सिन्हा की बहुचर्चित छत्तीसगढ़ी म्यूजिक एल्बम “आँखी के काजर” 26 नवंबर को ज़ी म्यूजिक छत्तीसगढ़ी यूट्यूब चैनल पर प्रातः 7:00 बजे रिलीज होने जा रही है । अपने म्यूजिक एल्बम “आँखी के काजर” के विषय में गौरव ने बातचीत के दौरान बताया कि उनका यह म्यूजिक एल्बम आज से लगभग एक वर्ष पूर्व अमरकंटक में शूट हो चुका था किंतु कुछ तकनीकी कारणों से उन्हें यह सॉन्ग फिर से शूट करना पड़ा ।
सॉन्ग की स्वीटनेस को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दोबारा यह सॉन्ग छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एवं धमतरी के सुप्रसिद्ध पर्यटन स्थल ओना-कोना एवं गंगरेल बांध के आसपास शूट किया। इसमें दर्शकों को गौरव सिन्हा एवं हेमा शुक्ला की सुपरहिट जोड़ी फिर से देखने को मिलेगी। इस जोड़ी ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के एल्बम जगत को कई सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं जिनमें “बेलपान मेला” “प्यार – प्यार” “चना बूट” आदि उल्लेखनीय हैं उम्मीद है दर्शकों को यह सॉन्ग भी अवश्य ही पसंद आएगा।
सॉन्ग के सिंगर ऋषि राज पांडे एवं श्रद्धा मंडल, कंपोजर -राजन कर हैं लिरिक्स प्रदीप विश्वकर्मा, म्यूजिक आशीष किशोरिया एवं मिक्सिंग मास्टरिंग पंकज पांडे (एस. के. प्रोडक्शन) का है ।आँखी के काजर की टेक्निकल टीम में डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर चंदनदीप, क्रिएटिव डायरेक्टर के.के.सिन्हा, डीओपी राजू देवदास, ड्रोन -सोनू , एडिटर अशोक हियाल, कलर- दरश विश्वकर्मा, मेकअप सृष्टि ब्यूटी पार्लर तथा कॉस्टयूम रॉकस्टार का है

