कला जगत

Chhattisgarh: एक और लव स्टोरी में अनुराग-अनुपमा की गायकी दर्शकों के दिलों में छाई

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) आगामी फरवरी १२.को प्रदर्शित होने वाली मन क़ुरैशी अऊ ट्विंकल अभिनीत छत्तीसगढ़ी फिल्म में संगीत दर्शकों दवारा काफी पसंद किया जा रहा है। किसी भी फिल्म के लिए उसका संगीत उसका दिल हुआ करता है, चाहे हम हिंदी सिनेमा की बात करें या छत्तीसगढ़ी सिनेमा की बात करें। ऐसे कितने उदाहरण देखने मिल जाएंगे।

हाल ही में (Chhattisgarh) स्टार डायरेक्टर सतीश जैन की फिल्म हंस जन पगली फंस जबे ने जो करामात दिखाई। उसमें फिल्म के संगीत का बहुत बड़ा योगदान रहा। ऐसा ही कुछ फिल्म आई लव यू के साथ भी हुआ, छम छम बोले पांव के पैरी गाने ने धूम मचा दी थी।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा में ‘एक और लव स्टोरी ‘मन कुरैशी स्टारर जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने की तैयारी में है।
इस फिल्म की खास बात ये है, इसके दो गाने पिया रे जिया रे, ये गोरी ओ मिलियन व्यूज पार कर चुके हैं। इन गानों को छत्तीसगढ़ के स्टार गायक अनुराग शर्मा और अनुपमा मिश्रा ने अपना स्वर दिया है।

ज्ञात रहे (Chhattisgarh) अनुराग ने छम छम बोले पांव के पैरी, ए गोरी ओ जैसे गीतों को अपने स्वर में ढल कर दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है वहीँ उभरती पार्श्व गायिका अनुपमा मिश्रा ने हंस झन ,बेनाम बादशाह में अपनी गायकी से दर्शकों के दिलों में छाई हुईं हैं। प्रेम कहानी में इस फिल्म का संगीत हिट का पैमाना माना जा रहा है, अनुराग, अनुपमा की जोड़ी दर्शकों को पसंद आएगी ऐसा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *