आ गया मीरा साहू का नया गीत , “काबर नैना के बान चलाए” जो सुन रहा है वह कर रहा है पसंद
SANJHA BIHANIYA RAIPUR….गायकी के क्षेत्र में उभरती हुई मीरा साहू का नया गीत आ चुका है जिसका नाम है काबर नैना के बान चलाए , इस गीत की रचना मीरा ने ही की है और अपने स्वर से भी सजाया है , इसका संगीत संतोष कुर्रे ने दिया है
गीत के निर्माता कौशल साहू है, बता दें कि इस गीत में मीरा साहू के साथ राजा अजगले ने भी अपना स्वर दिया है , अभी इसका ऑडियो रिलीज किया गया है ,जिसे सभी पसंद कर रहे हैं जल्दी इसका वीडियो भी प्रदर्शित किया जाएगा,
गायिका मीरा साहू ने बताया कि उनके गाए गीतों को काफी पसंद किया जा रहा है जिससे उन्हें और अच्छा गाने की प्रेरणा मिल रही है।

