वेब सीरीज की हुई शूटिंग , छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने मारी बाजी, बॉलीवुड के कलाकारों के संग किया अभिनय
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…विगत दिनों मायानगरी मुंबई की टीम ने हफ्ते भर अपनी वेब सीरीज की शूटिंग रायपुर के कई स्थानों में की, जिसमें मुंबई के कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों ने भी अभिनय किया है

बता दें कि बिग बॉस फेम दलजीत कौर और शुभम वर्मा द्वारा इसे बनाया जा रहा है , जिसमें फेनल और कुणाल वर्मा मुख्य भूमिका में है , मोह की जंजीरे नामक इस वेब सीरीज में अंजली ठाकुर, सुभाषिनी जॉर्ज ,आयशा , डोंगरे ,राजू नायक, धर्मेंद्र सोनी , सोनू यादव समेत श्रीराम साहू ने अभिनय किया है,
श्रीराम साहू इस वेब सीरीज में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में नजर आएंगे ,जिसका फिल्मांकन आमानाका थाना में किया गया है।

