कला जगत

जिसके आने से चारों तरफ खुशबू फैल जाती है और बदन में करंट दौड़ने लगता है, वह है मंटोरा

मैना म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ अलक राय का गीत “ए मंटोरा”
sanjha bihaniya…आज सुबह निर्माता अलक राय की नई पेशकश ए मंटोरा गीत मैना म्यूजिक पर रिलीज हुआ, जिसे अभी से दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, इस गीत में मंटोरा का किरदार निभाया है अभिनेत्री रश्मि देवांगन ने और उसके पीछे पड़े हैं सुपरस्टार दिलेश साहू। बहुत ही सुंदर फिल्मांकन और कर्णप्रिय गीत मंटोरा जल्द ही लोगों की जुबान पर चढ़ जाएगा।4K फॉर्मेट पर शूट हुए इस गीत को स्वर और गीत संगीत दिया है हेमलाल चतुर्वेदी ने और कोरियोग्राफ किया है मनोज दीप ने। मैना म्यूजिक की यह प्रस्तुति निर्माता अलक राय की है, इसके पहले उनके गीत झकानना ने धूम मचाया था, निर्माता अलक राय ने बताया कि मंटोरा गीत 2 जून को सुबह 7:00 बजे मैना म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है, लेकिन इसका इंतजार दर्शकों को कई दिनों पहले से था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *