कला जगत

अंजलि और सलीम ने काटा केक, सिनेमा में ही हुआ सिनेमा के कलाकारों का बर्थडे सेलिब्रेशन

SANJHA BIHANIYA….अभिनेत्री अंजली ठाकुर और निर्देशक सलीम खान का जन्मदिन श्याम टॉकीज में सेलिब्रेट किया गया, इस मौके पर एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू और अभिनेता अलीम बंसी ने जन्मदिन सेलिब्रेशन का कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें निर्माता शेखर चौहान, चरित्र अभिनेत्री संगीता निषाद, अंजलि की माताजी, टेशू डोंगरे, पीएलएन लकी, अली भाई, नरेन्द्र ठाकुर, ताबीर हुसैन समेत दर्जनों छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े लोग मौजूद रहे, इस मौके पर सभी ने सलीम खान और अंजली ठाकुर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी, अभिनेता अलीम बंसी ने कहा की हमारे एक बार आग्रह करने पर यह दोनों कलाकार उपस्थित हो गए इसलिए भी बधाई के पात्र हैं, हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं, बता दें कि दिनेश साहू और अलीम बंसी द्वारा एक परंपरा की शुरुआत की गई है जिसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े किसी भी सदस्य का जन्मदिन ऐसे ही मनाया जाता है, इनके इस कार्यक्रम को लेकर अभिनेत्री अंजली ठाकुर और सलीम खान ने इनके कार्य की सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *