कला जगत

स्वर्गीय जसबीर कोमल का आज है अवतरण दिवस, साथ में काम करने वालों ने किया स्मरण

संझा बिहनिया…आज निर्माता-निर्देशक जसबीर कोमल का अवतरण दिवस है, जिसे लेकर उनके साथ काम करने वालों में उन दिनों की यादें ताजा हो गई जब वे अपना जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया करते थे और उस दिन किसी प्रोजेक्ट के निर्माण की घोषणा किया करते थे। आज से ठीक 2 साल पहले आज के ही दिन उन्होंने अपनी छत्तीसगढ़ी फिल्म “मोला उहिच लड़की चाही बात खतम” का मुहूर्त भी किया था, जिसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने निर्देशक सतीश जैन मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए थे। बीते 7 अप्रैल को उनका देहांत हो गया था,

उनके साथ उस फिल्म में काम किए अभिनेता दिनेश साहू ने जसबीर कोमल को स्मरण करते हुए उनके द्वारा की गई फिल्म “मोला उहिच लड़की चाही बात खतम” को रिलीज करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि बड़े ही सरल और सौम्य स्वभाव के जसबीर कोमल के साथ काम करने का अवसर मिला था, उनके साथ विशाखापट्टनम मैं भी शूटिंग की थी। आज के दिन को याद करते हुए उनकी बेटी समान शिवानी चौधरी ने भी उनका स्मरण किया और कहा उनके जाने से सबसे ज्यादा दुख मुझे हुआ। निर्माता जितेंद्र साहू ने भी उन्हें याद किया और जल्द से जल्द उनके प्रोजेक्ट को रुपहले पर्दे पर लाने की बात कही। निर्देशक नितेश लहरी ने कहा कि वे बहुत ही खुशमिजाज व्यक्ति थे और उनके साथ मैंने तीन चार प्रोजेक्ट में काम किया,उनकी सोच सभी से परे थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *