सनिमाहमर सगा

दमदार महिला अभिनेत्री को मिली दमदार महिला निर्देशक, कहा सेंस ऑफ ह्यूमर तगड़ा है भारती जी का

संझा बिहनिया…भारती वर्मा नाम है उस महिला निर्देशक का जिन्होंने बनाई है फिल्म “जीरो बनही हीरो” इसके पूर्व उन्होंने डार्लिंग प्यार झुकता नहीं फिल्म का भी निर्माण किया था जो काफी चर्चा में रही थी। जीरो बनही हीरो आगामी 30 जून को प्रदर्शित होने वाली है, जिसमें चरित्र अभिनेत्री अंजलि चौहान का रोल भी दमदार ही है। जब हमने अंजलि चौहान से बात की तो उन्होंने बताया कि बहुत समय से मुझे जिस रोल की इच्छा थी उसका अवसर मुझे भारती वर्मा जी ने ही दिया, अंजलि ने बताया कि जीरो बनही हीरो में वे युवावस्था से वृद्धावस्था तक के कैरेक्टर में नजर आएंगी। इस फिल्म में उन पर मां को लेकर एक सुंदर सा गीत भी शूट किया गया है, जो काफी पसंद किया जाएगा। जीरो बनही हीरो फिल्म में मन कुरैशी और भूमिका दास के साथ यूट्यूब में अपने गीतों से पहचान बनाने वाली जोड़ी किशन सेन और पूनम साहू भी नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में पूरन किरी, अजय पटेल नीरज उईके, विक्रम राज,उषा विश्वकर्मा, विनायक अग्रवाल, राखी सिंह समेत ढेर सारे कलाकार हैं।

जीरो बनही हीरो की निर्माता और निर्देशक स्वयं भारती वर्मा ही है। गोल्डन ड्रीम्स प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित इस फिल्म में अंजली चौहान का काफी तगड़ा रोल है, इसमें वे जवानी से लेकर बुढ़ापे तक अभिनय करती नजर आएंगी। महिला निर्देशक भारती वर्मा के साथ अभिनय करने के अनुभव को लेकर उन्होंने बताया कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि यह भारती वर्मा की पहली निर्देशन में बनने वाली फिल्म है, उनका निर्देशन करने का अंदाज, समझाने का तरीका और प्रोडक्शन में कंट्रोल वाकई में लाजवाब रहा।
30 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म की शूटिंग मैनपाट, भिलाई के देवबलोदा और उसके आसपास के क्षेत्रों में की गई है। फिल्म के डीओपी सिद्धार्थ हैं और सह निर्देशक आदिश कश्यप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *