मात्र 7 घंटे में रखिया बरी गीत पहुंचा 25,000 दर्शकों तक, सभी ने कमेंट में खूब सराहा, कहा जोड़ी है कमाल की
संझा बिहनिया…जी हां छत्तीसगढ़ी फिल्म “दुल्हन उही जउन पिया मन भाए” का पहला गीत रखिया बरी आज एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ। जिसने मात्र 7 घंटे में ही 25,000 दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाई। कमेंट बॉक्स में भी दर्शकों ने फिल्म के अभिनेता मन कुरैशी और अभिनेत्री सोनाली सहारे की जोड़ी की जमकर तारीफ की। इस गीत रखिया बरी में स्वर दिया है स्वर सम्राट सुनील सोनी ने। छत्तीसगढ़ी फिल्म “दुल्हन उही जउन पिया मन भाए” आगामी 14 जुलाई को पूरे छत्तीसगढ़ में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के निर्माता पवन तातेड, रोशन सिंह और दीपक क्षत्रिय हैं। फिल्म के निर्देशक शिव नरेश केसरवानी हैं, जिन्होंने इस गीत के रिलीज होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब तक दर्शकों ने इस जोड़ी को भी पसंद किया है और इस गीत को भी पसंद किया है। उन्होंने बताया कि अभी यह गीत सिर्फ प्रमोशन के हिसाब से अपलोड किया गया है, पूरे गीत का मजा दर्शक सिनेमा हॉल में ले सकेंगे।

