सनिमा

पांच साल बाद रिपीट हो रही है यह जोड़ी, 2017 में भी मचाई की धूम, अब फिर आ रहे हैं दोनों…जाने कौन सी है फिल्म और किन कलाकारों की है जोड़ी

संझा बिहनिया…आपको याद होगा 26 मई 2017 का वह दिन जब प्रदर्शित हुई थी फिल्म बी ए सेकंड ईयर इस फिल्म में सुपरस्टार मन कुरैशी और चुलबुली अदाकारा सोनाली सहारे की जोड़ी एक साथ पहली बार नजर आई थी, सोनाली ने इस फिल्म से डेब्यू भी किया था। अब वही जोड़ी फिर एक बार पूरे पांच साल बाद यानी 14 जुलाई को फिल्म “दुल्हन उही जउन पिया मन भाए” में नजर आने वाली है। इस फिल्म के निर्देशक हैं शिव नरेश केसरवानी, जिन्होंने हॉरर, सस्पेंस, थ्रिलर फिल्म के अलावा कई फिल्मों का निर्देशन किया है। इस फिल्म को लेकर वे काफी उत्साहित हैं। शिव नरेश ने बताया कि इस फिल्म की कहानी बेहद ही रोचक है और हर वर्ग को पसंद आने की उम्मीद है। “दुल्हन उही जउन पिया मन भाए” के निर्माता पवन तातेड, रोशन सिंह और दीपक क्षत्रिय हैं। गीतों को स्वर दिया है स्वर सम्राट सुनील सोनी ने। फिलहाल 21 जून को फिल्म का एक गीत एसआरके म्यूजिक पर रिलीज हो रहा है, जल्द ही बरसात का भी एक गीत रिलीज होगा, जिसे लेकर अदाकारा सोनाली सहारे ने बताया कि जब उस गीत की शूटिंग हुई तब ठंड का मौसम था और सारी रात भीगते हुए शूटिंग करना, फिर कट होते ही गर्म गर्म चाय की प्याली का अनुभव कुछ अलग ही रहा। सोनाली ने अपनी इस फिल्म के लिए दर्शकों से प्यार और दुलार की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *