सनिमा

फिर चला जादू सतीश जैन का , सन्डे रहा हाउसफुल , लोगो की उमड़ी भीड़

SANJHA BIHANIYA…निर्देशक सतीश जैन का जादू एक बार फिर देखने को मिला , उनकी फिल्म चल हट कोनो देख लिही को रविवार को हजारो दर्शक मिले ,बता दें कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक कहावत है कि सतीश जैन है तो मुमकिन है ये कहावत सही साबित होती नजर आ रही है , श्याम सिनेमा रायपुर में हाउसफुल का बोर्ड लगाना पड़ा , कई दर्शकों को तो टिकिट नहीं मिली उन्हें अगले शो तक इन्तेजार करना पड़ा , निर्देशक सतीश जैन ने कहा कि आज  मेरी फिल्म जो हाउसफुल के पायदान पर कड़ी है इसका सारा श्रेय इसी भीड़ को जाता है क्योंकि इन्ही को ध्यान में रखकर हमें फिल्म बनानी चाहिए , यही वो दर्शक है जो फिल्म को हिट या फ्लॉप का खिताब देते है

चल हट कोनो देख लिही एक साफ सुथरी कहानी है जिसमे सतीश जैन ने इस बार महिला शक्ति को केंद्र बिंदु बनाया है जिसमे वे सफल भी हुए है , इस फिल्म में उन्होंने अभिनेत्री अंजलि सिंह पर दांव खेला जो सटीक रहा , अंजलि ने इसमें हीरो की माँ का किरदार निभाया है जिसके संवादों पर तालियाँ बजती है , फिल्म के गीतों को भी सतीश जैन ने ही लिखे है जिनमे उन्होंने ठेठ छत्तीसगढ़िया धुनों का प्रयोग किया है , जिसे लोग पसंद कर रहे है , गानों को गुनगुनाते निकलते हुए लोग कहते है कि सुपरहिट  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *