स्वागत है आपका 25 जुलाई को फिल्म के प्रीमियर में, कलाकार भी होंगे साथ
sanjha bihaniya… 26 जुलाई को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर बाई हाई-फाई का प्रीमियर 25 जुलाई की रात 8:00 बजे रखा गया है। इस दौरान फिल्म के कलाकार और निर्देशक भी साथ में फिल्म का आनंद उठाएंगे।
फिल्म के सदस्यों ने सिनेमा जगत से जुड़े तमाम सिने प्रेमियों से प्रीमियर में उपस्थित रहने की अपील की है। रिलीज के एक दिन पूर्व प्रीमियर रखने का कारण बताते हुए निर्देशक नितेश लहरी ने कहा की एक दिन पूर्व फिल्म का प्रीमियर हो जाने से रिलीज के दिन आने वाले दर्शकों को फिल्म का आनंद उठाने में दिक्कत नहीं होती।
आमतौर पर जिस दिन फिल्म रिलीज होती है उसी दिन प्रीमियर रखने का रिवाज है लेकिन इससे सिनेमा जगत से ताल्लुक ना रखने वाले दर्शक अधिक भीड़ की वजह से फिल्म का संपूर्ण आनंद नहीं उठा पाते। कुछ इसी तरह की स्थिति छत्तीसगढ़ी फिल्म हंडा के प्रीमियर के दिन देखने को मिली थी, उस दिन जिन दर्शकों ने टिकट खरीद कर फिल्म देखी उन्हें इतने अधिक हल्ला गुल्ला का सामना करना पड़ा की फिल्म के संवाद समझ ही नहीं आए, अभिनेता के प्रशंसक इतनी बड़ी मात्रा में सिनेमा हॉल में घुस गए थे जिसके कारण टिकट लेकर पहुंचे दर्शकों को सीट भी नहीं मिली थी। इन्हीं सब दिक्कतों को देखते हुए एक दिन पूर्व प्रीमियर रखने की योजना बनाई गई।
मोर बाई हाई-फाई फिल्म का प्रीमियर प्रभात सिनेमाघर में 25 जुलाई की रात 8:00 बजे रखा गया है। आप सभी से भी निवेदन है कि आप उपस्थित होकर कलाकारों की हौसला अफजाई करें।

