संझा स्पेशल

ऐसा हुआ पहली बार, फिल्म के निर्माता व अभिनेता ने खरीदी टिकट और देखी फिल्म

sanjha bihaniya… जी हां ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी फिल्म के अभिनेता व निर्माता ने टिकट खरीद कर फिल्म देखी हो। जी हां हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर बाई हाई-फाई के अभिनेता व निर्माता प्रकाश अवस्थी की। फिल्म के रिलीज के 1 दिन पहले फिल्म का प्रीमियर प्रभात सिनेमा घर में रखा गया था।इस दौरान फिल्म से जुड़े तमाम सदस्य बड़ी संख्या में पहुंचे थे। प्रीमियम होने की वजह से सभी सीधे सिनेमा हॉल में प्रवेश करने लगे लेकिन फिल्म के निर्माता व अभिनेता प्रकाश अवस्थी ने पहले टिकट खरीदी फिर सिनेमा हॉल में प्रवेश किया। इस दौरान उनके साथ फिल्म के निर्देशक नितेश लहरी, चरित्र अभिनेत्री दीपाली पांडे भी साथ रहे। रिलीज के 1 दिन पूर्व प्रीमियर करने की परंपरा की शुरुआत भी इसी फिल्म से हो रही है, हो सकता है इस परंपरा का निर्वहन सभी फिल्मों के लिए किया जाने लगे। बहरहाल फिल्म के प्रीमियर में बड़ी संख्या में दर्शन सिनेमा हॉल पहुंचे। प्रीमियर में पहुंचने वालों में अभिनेता प्रकाश अवस्थी के माता-पिता समेत उनका पूरा परिवार भी सिनेमा घर पहुंचा। इनके अलावा संतोष जैन, अनुपम वर्मा,योगेश अग्रवाल, अलक राय, संतोष सारथी, विजय मिश्रा “अमित”, दिनेश साहू, संतोष कुर्रे, दिनेश ठक्कर, जयापति समेत बड़ी संख्या में सिने प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *