सनिमा

“महकाय जिंदगी ला मोर” छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा का एक और गीत, फिल्म भी 26 जनवरी को होगी पर्दे पर

SANJHA BIHANIYA…. छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म दूल्हा राजा आगामी 26 जनवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज की जा रही है। इसके गीतों को एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा रहा है जिसे अच्छे व्यू और सकारात्मक कमेंट्स प्राप्त हो रहे हैं।
अभी रिलीज हुआ छत्तीसगढ़ी करमा गीत “महाकाय जिंदगी ला मोर” में छत्तीसगढ़ की संस्कृति को साफ देखा जा सकता है,

गीत में अभिनेता राज वर्मा और अभिनेत्री काजल सोनबेर पारंपरिक वेशभूषा में काफी सुंदर नजर आ रहे हैं। दूल्हा राजा एक बड़े कैनवास की फिल्म है क्योंकि इसमें अत्याधुनिक कैमरे और लेंस का उपयोग कर शूटिंग की गई है। साथ इसके गीत संगीत का कार्य उड़ीसा में किया गया है।

 

फिल्म में अलग-अलग विद्या के आठ गीत हैं जिनमें कर्मा, बिदाई, गोद भराई, मेहंदी, जस गीत, राज गीत के साथ एक रैप सॉन्ग भी है। फिल्म को लेकर अगर बात की जाए तो इस फिल्म में कई खास बातें हैं जैसे गिरधारी पांडे के नाम से मशहूर खलनायक मनमोहन सिंह ठाकुर एक लंबे अरसे के बाद खलनायकी करते हुए नजर आएंगे, इस फिल्म में उनका नाम बाली है।

 

साथ ही कई ऐसे कलाकार जो कभी अपनी अभिनय का लोहा मनवाया करते थे उन्हें भी निर्माता व अभिनेता राज वर्मा ने अपनी फिल्म में शामिल किया है। फिल्म सामाजिक कुप्रथा दहेज पर आधारित है, जिसमें संपूर्ण मनोरंजन की गारंटी भी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *