कला जगत

हिंदी फिल्म “मेरी मां कर्मा”, छत्तीसगढ़ के कलाकार भी अभिनय कर रहे, सुमित्रा साहू को कास्ट किया गया

SANJHA BIHANIYA….. हिंदी फिल्म “मेरी मां कर्मा” की शूटिंग इन दिनों मुंबई में की जा रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ के कलाकार भी अभिनय कर रहे हैं। हिंदी फिल्म “मेरी मां कर्मा” में मुख्य रूप से उषा नंदकरणी, ओमकार दास मानिकपुरी और सुमित्रा साहू अभिनय करते नजर आएंगे। सभी कलाकार इन दिनों मुंबई में शूटिंग में व्यस्त हैं। छत्तीसगढ़ की चरित्र अभिनेत्री सुमित्रा साहू ने बताया कि मूलतः छत्तीसगढ़ की इस कहानी पर कार्य करने वाली टीम मुंबई की है इसका एक शेड्यूल रायपुर में भी संपन्न होगा। हिंदी फिल्म “मेरी मां कर्मा” के निर्देशक मृत्युंजय है और मुख्य अभिनेता हिमांशु यादव हैं। छत्तीसगढ़ में साहू समाज की आराध्य देवी भक्त मां कर्मा के जीवन से जुड़ी कहानी को इस फिल्म के माध्यम से दर्शाया जाएगा। फिल्म की यूनिट व अन्य कलाकार मुंबई से ही लिए गए हैं छत्तीसगढ़ से चुनिंदा कलाकारों को मौका दिया गया है, जिसमें सुमित्रा साहू को कास्ट किया गया है।बता दें कि सुमित्रा साहू मोर छईंया भुइयां 2 में भी नजर आएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *