कला जगतहमर सगा

नई प्रतिभाएं उभर कर सामने आ रही है, छत्तीसगढ़ी सिनेमा का भविष्य उज्जवल है – शिवनरेश केसरवानी

SANJHA BIHANIYA….लगातार छत्तीसगढ़ी फिल्मों का निर्माण करते रहने का जज्बा लिए निर्देशक शिवनरेश केसरवानी का कहना है कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा का भविष्य काफी उज्जवल है, उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र में नई नई प्रतिभाएं उभर कर सामने आ रही है, छोटे पर्दे के यूट्यूबर भी बड़े पर्दे पर नजर आने लगे हैं, जिन्हें दर्शकों ने स्वीकार भी किया है। शिवनरेश केसरवानी छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक जाना माना नाम है। बिलासपुर अंचल में फिल्म निर्माण शुरू करने वाले वह पहले शख्स थे जिनकी फिल्म रुपहले पर्दे पर प्रदर्शित हुई थी। बॉलीवुड के कलाकारों को भी उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्मों में लिया था, धीरे-धीरे उनकी फिल्मों का बजट और कैनवास भी विस्तारित होता गया। आज उनकी छत्तीसगढ़ी फिल्म “दुल्हन उही जउन पिया मन भाए” बनकर तैयार है, जो 14 जुलाई को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अभिनेता मन कुरैशी और अभिनेत्री सोनाली सहारे की जोड़ी है, जिसे दर्शकों ने 5 साल पहले ही पसंद किया था।

 

 

शिवनरेश ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ में ही की गई है क्योंकि यहां लोकेशन की कमी नहीं है, जब यहां मुंबई और यूएसए की टीम में आकर शूट कर सकती हैं तो हम तो यहां की बोली में ही फिल्म बना रहे हैं फिर हम क्यों अन्य प्रदेशों में जाएं। सरकारी सपोर्ट की सराहना करते हुए शिवनरेश ने कहा कि यहां कि फिल्म नीति भी सराहनीय है बस लागू होने की देर है, फिर फिल्मों की कतार लग जाएगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों की बजट वापसी एक बहुत बड़ा सवाल होती है लेकिन अब यूट्यूब, मेला थिएटर और टूरिन टॉकीज से अब यह भी सरल सा लगने लगा है। बहरहाल एक बहुत अच्छी कहानी कर्णप्रिय गीत संगीत के साथ शिवनरेश लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है “दुल्हन उही जउन पिया मन भाए” जो रिलीज हो रही है 14 जुलाई को।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *