छालीवुड में भी चढ़ा रंग देश भक्ति का, आजादी के गीतों की हो रही शूटिंग
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देश भक्ति पर वीडियो एल्बम फिल्माया जा रहा है, हाल ही में इस विषय पर एक देशभक्ति वीडियो गीत भारत है पहचान मेरी की शूटिंग सम्पन्न हुई
इस गीत को छत्तीसगढ़ के सबसे खूबसूरत लोकेशन गरियाबंद के आस पास फिल्माया गया है, इस वीडियो एल्बम को हरिओम फ़िल्म के बैनर तले बनाया जा रहा हैं, इसका निर्देशन डॉ. पुनीत सोनकर के द्वारा किया गया हैं,
इस वीडियो के गीत उगता सूरज ने लिखें हैं व संगीत राधे साहू ने दिया है, वहीं स्वर आकाश साहू (गरियाबंद) का है, इसमें मुख्य भूमिका दिनेश साहू व महेश राव ने निभाई है!!

