Chhattisgarh: ट्रान्सक्वीन वीणा सेन्दरे बनी है नायिका और जयेश है नायक, फिल्म का नाम प्रेमयुद्ध भरपूर एक्शन से लबरेज है यह फिल्म
संझा बिहनिया रायपुर… (Chhattisgarh) निर्देशक सुमित मिश्रा की फिल्म प्रेमयुद्ध कई मायनों में खास है। सबसे पहले तो इस फिल्म की नायिका वीणा सेन्दरे है,
जो एक ट्रांसजेंडर है और उन्होंने मिस ट्रांस क्वीन का खिताब भी जीता है। बता दें की ऐसा पहली बार होगा जब किसी क्षेत्रीय फिल्म में कोई ट्रान्स जेंडर ने अदाकारी दिखाई है।
(Chhattisgarh) इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग रायगढ़ मे हुई है, जहां शूटिंग के वक्त नायक जयेश एक दुर्घटना के शिकार हुए और उनके पैर की हड्डी फ्रेकचर भी हो गई थी, इस फिल्म मे संगीत दिया है सुनील सोनी ने और एक्शन का तड़का दिया है हैदराबाद के मधु अन्ना ने, फिल्म के गीतों में कोरियोग्राफ किया है निशांत उपाध्याय ने।
(Chhattisgarh) निर्देशक सुमीत मिश्रा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूर्ण हो गई है,जल्द ही इसे एडिट कर प्रदर्शन की तैयारी है।

