corona: देश में 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 1.52 लाख से ज्यादा नए केस
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (corona) देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 52 हजार 879 नए मरीज पाए गए है। वहीं 90584 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 839 मरीजों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 33 लाख 58 हजार 805 हो गई है। जिसमें से 11 लाख 08 हजार 097 एक्टिव मामला है।
(corona) वहीं 1 करोड़ 20 लाख 81 हजार 443 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 69 हजार 275 संक्रमितों की जान चली गई है।

