corona: देश में बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 15510 नए मरीज, पढ़ों
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15510 नए मरीजों मिले है। वहीं 11288 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 106 संक्रमितों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुतबिक देश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 10 लाख 96 हजार 731 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 68 हजार 627 एक्टिव मामला है।
वहीं 1 करोड़ 07 लाख 86 हजार 457 मरीजों ने कोरोना (corona) को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 56 हजार 627 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

