राष्ट्रीय

Corona: देश में पिछिले 24 घंटों में कोरोना के 16752 नए मरीजों की पुष्टि

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 16752 नए मरीज पाए गए है। वहीं 11718 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुटटी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 113 मरीजों की जान चली गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 1 करोड़ 10 लाख 96 हजार 731 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 64 हजार 511 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 07 लाख 75 हजार 169 लोगों ने कोरोना (Corona) से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 57 हजार 051 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *