प्रदेश

Raipur: कोरोना वारियर्स का हुआ सम्मान,इन्होंने की थी कोरोना काल में मदद,शहरी प्रशासन ने की हौसला आफजाई

संझा बिहनिया रायपुर…. (Raipur) 2020 वैसे तो कई परेशानियों का सबक बना लेकिन इसमें सबसे बड़ी चुनौती लोगों के लिए कोरोनावायरस के रूप में सामने आई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी चिकित्सा विभाग पुलिस विभाग ने जमकर लोगों के लिए और उनके स्वास्थ्य के लिए दिन रात ना देखते हुए अपना कार्य किया ।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार के अधीन (Raipur) नगर निगम में कार्यरत श्री शैलेंद्र कुमार मिश्रा सहायक अभियंता वर्ग 3 में कार्यरत दिन रात ना देखते हुए प्रशासन द्वारा या निगम द्वारा बताए गए कामों को सुचारू ढंग से और सही ढंग से संपूर्ण करने की जी तोड़ कोशिश की और उसे संपूर्ण किया लोगों तक जागरूकता पहुंचाना हो, सैनिटाइजर वितरण हो मास्क वितरण हो या अपने जोन 4 में दिए जा रहे कामों को ठीक ढंग से करना हो सभी काम में उन्होंने अपनी प्रमुख और साहसी भूमिका निभाई।

जहां लोग कोरोनावायरस से बचने के लिए घर से निकलने में डर रहे थे वही अपने स्वास्थ्य को ना देखते हुए शैलेंद्र कुमार मिश्रा कोरोना वॉरियर की बन कर रोजमर्रा की तरह अपनी सेवा और अपना कार्य मैं कार्यरत थे इसी सेवा को देखते हुए आज जोन 4 में उन्हें (Raipur) महापौर एजाज ढेबर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद दुबे द्वारा सम्मानित किया गया और उन्हें धन्यवाद दिया गया। इस उपलक्ष में जोन के और भी लोग मौजूद थे ये सम्मान छत्तीसगढ़ प्रशासन की तरफ से दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *