Raipur: लगातार 13 घंटे 130 गाना गाने का रिकॉर्ड बनाने वाले “गोल्डन वॉइस ऑफ मुकेश” मुख्तार शाह पहली दफा पहंचे रायपुर , कहा- बहुत अच्छा शहर है
संझा बिहनिया रायपुर… (Raipur) जमाना जिसे गोल्डन वॉइस ऑफ मुकेश के नाम से जानता है, वो हैं मुख्तार शाह। मुख्तार अहमदाबाद के रहने वाले है और पेशे से वकील है, लेकिन उन्हें कुदरत ने एक और नेमत से नवाजा है, वो है उनकी सुरीली आवाज।
(Raipur) मुख्तार शाह की आवाज में प्ले बैक सिंगर स्व.मुकेश की झलक साफ नजर आती है, वे जब गाते है तो लोग वन्स मोर कहते है, मुख्तार शाह ने गायिकी में वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है , उन्होंने लगातार 13 घंटे मुकेश के 130 गीत गाये,
मुख्तार एक निजी कार्यक्रम (Raipur) में अपनी प्रस्तुति देने रायपुर आये थे,उन्हें रायपुर पसंद आया तो वे एक दिन और रुके, घूमे फिरे तो उन्हें रायपुर बहुत पसंद आया , उन्होंने दुबारा रायपुर आने ख्वाहिश भी बयाँ की।
कार्यक्रम में उनके साथ अभिनेत्री और गायिका तारा साहू, जेपी शर्मा, दीपाली और योगेश अग्रवाल भी रहे। इस दौरान उन्होंने संझा बिहनिया चेनल को एक साक्षात्कार भी दिया।

