प्रदेश

corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 141 नए मरीज, रायपुर में भी 59 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. (corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 141 नए मरीजों मिले है। वहीं 130 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 2 संक्रमितों की मौत हो गई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 59, दुर्ग से 26, बिलासपुर से 19, रायगढ़ से 13, जशपुर से 8, सूरजपुर से 3, बेमेतरा एवं दंतेवाड़ा से 2-2, राजनांदगांव, बालोद, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, मुंगेली, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं कांकेर से 1-1 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 12 हजार 560 हो गई है। जिसमें से 2774 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 05 हजार 951 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3835 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *