Chhattisgarh: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू कल रहेंगे बालोद जिला के दौरे पर, पढ़िए
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश (Chhattisgarh) के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 31 जनवरी को बालोद और एक फरवरी को सोमवार को मुंगेली जिले के दौरे में रहेंगे। इस दौरान गृहमंत्री श्री साहू विभिन्न कार्यक्रमों शामिल होंगे।
(Chhattisgarh) गृहमंत्री श्री साहू 31 जनवरी को सुबह 11.30 बजे दुर्ग निवास से कार से प्रस्थान करेंगे और दोपहर एक बजे बालोद जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम नर्रा में शहीद छगन कुलदीप जी के प्रतिमा का अनावरण करेंगे। श्री साहू शाम 4.40 बजे महादेव भवन बलोद में आयोजित स्वर्गीय ताराचंद साहू जयंती समारोह में शामिल होंगे। वे शाम 6.30 बजे बालोद से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे और दुर्ग निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।
(Chhattisgarh) गृह मंत्री श्री साहू एक फरवरी को दोपहर एक बजे दुर्ग स्थित हेलीपेड पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे और 1.35 बजे मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम औराबांधा में आयोजित राजिम माता जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे अपरान्ह 3.20 बजे औराबांधा से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे और 3.40 बजे ग्राम जोतपुर विकासखण्ड लोरमी में आयोजित गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। श्री साहू शाम 4.45 बजे जोतपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 5.30 बजे राजधानी आएंगे।

