प्रदेश

Chhattisgarh: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 29 एवं 30 जनवरी को अहमदाबाद प्रवास पर

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 29 और 30 जनवरी को अहमदाबाद (गुजरात) प्रवास पर रहेंगे। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने गृहमंत्री श्री साहू को गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

वे 29 जनवरी को सुबह 10.10 बजे (Chhattisgarh) रायपुर से विमान से प्रस्थान कर दोपहर 2.10 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे। मंत्री साहू शाम 4 बजे से 6 बजे तक गुजरात काँग्रेस के अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारियों और 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे।

वी.वी.आई.पी. गेस्ट हॉउस अहमदाबाद में रात्रि विश्राम करेंगे। वे अगले दिन 30 जनवरी को सबेरे 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला अध्यक्षों और ऑब्जर्वर्स की बैठक लेंगे। श्री साहू अपरान्ह 2.40 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान कर शाम 6.40 बजे (Chhattisgarh) राजधानी रायपुर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *