प्रदेश

chhattisgarh में 24 घंटा में पाए गए कोरोना के 11447 नए मरीज, 63 मरीजों की मौत

संझा बिहनिया रायपुर…. (chhattisgarh) प्रदेश में कोरोना के 11447 नए मरीज सामने आए है। वहीं 2305 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 63 संक्रमित की जान चली गई है।

(chhattisgarh) जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 2622, दुर्ग से 1786, राजनांदगांव से 1149, बिलासपुर से 687, बलौदाबाजार से 619, महासमुंद से 548, कोरबा से 523, धमतरी से 397, कवर्धा से 377, बालोद से 337, बेमेतरा से 336, रायगढ़ से 262, जांजगीर-चांपा से 261, सरगुजा से 202, गरियाबंद से 191, मुंगेली से 152 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश (chhattisgarh) में कोरोना संक्रमण का मामला 4 लाख 18 हजार 678 हो गया है। जिसमें से 76868 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 37 हजार 156 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 4654 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *