राष्ट्रीय

corona: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1.45 लाख से अधिक नए मरीजों की पहचान

संझा बिहनिया नईदिल्ली….(corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख 45 हजार 384 नए मरीज मिले है। वहीं 77567 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि 794 संक्रमित की जान चली गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 32 लाख 05 हजार 926 हो गई है। जिसमें से 10 लाख 46 हजार 631 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 19 लाख 90 हजार 859 मरीजों ने कोरोना (corona) को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 68 हजार 436 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *