Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 267 नए मरीजों की पहचान, रायपुर में भी 88 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 267 नए मरीज सामने आए है। वहीं 121 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 4 संक्रमितों की जान चली गई है।
बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 88, दुर्ग से 31, बिलासपुर से 21, जशपुर से 18, राजनांदगांव से 14, धमतरी, रायगढ़ एवं सरगुजा से 12-12, कोरबा से 10, बलौदाबाजार एवं बस्तर से 7-7, महासमुंद से 6, गरियाबंद एवं कांकेर से 5-5, जांजगीर-चांपा, कोरिया एवं सूरजपुर से 3-3, बेमेतरा, कबीरधाम एवं दंतेवाड़ा से 2-2, बालोद, मुंगेली, बलरामपुर एवं कोंडागांव से 1-1 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 13 हजार 299 हो गई है। जिसमें से 2961 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 06 हजार 490 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3848 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

