प्रदेश

Train: अब 2 फरवरी तक होगा राजेंद्रनगर-दुर्ग-राजेंद्रनगर स्पेशल ट्रेन का परिचालन

संझा बिहनिया रायपुर…. (Train) रेलवे प्रशासन की तरफ से रेल यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए राजेंद्रनगर-दुर्ग-राजेंद्रनगर पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है। अब यह ट्रेन 2 फरवरी तक चलेगी।

ट्रेन (Train) नंबर 03288 राजेंद्रनगर-दुर्ग-राजेंद्रनगर पूजा स्पेशल ट्रेन का राजेंद्रनगर से 31 जनवरी तक परिचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी अब 31 जनवरी तक चलेगी।

वहीं ट्रेन (Train) नंबर 03287 दुर्ग-राजेंद्रनगर-दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 2 जनवरी तक चल रही है। इसे अब 2 फरवरी तक चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *