प्रदेश

corona से कांग्रेस नेत्री करुणा शुक्ला का निधन, अस्पताल में थी भर्ती

संझा बिहनिया रायपुर…. (corona) प्रदेश की कांग्रेस नेत्री करुणा शुक्ला का सोमवार देर रात निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित थी, उनका राजधानी के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनके निधन पर सीएम भूपेश बघेल ने श्रद्धांजलि दी है।

सीएम बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरी करुणा चाची यानी करुणा शुक्ला जी नहीं रहीं। निष्ठुर कोरोना (corona) ने उन्हें भी लील लिया। राजनीति से इतर उनसे बहुत आत्मीय पारिवारिक रिश्ते रहे और उनका सतत आशीर्वाद मुझे मिलता रहा। (corona) ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सबको उनका विछोह सहने की शक्ति प्रदान करे।

उनके निधन पर भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ पूरी बीजेपी ने भी दुख व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *