Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 412 नए मरीजों की पुष्टि
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 412 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 738 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 5 लोगन मन के मौत हो गे हे।
पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 115, दुर्ग से 63, बिलासपुर से 48, राजनांदगांव एवं महासमुंद से 26-26, रायगढ़ से 23, सरगुजा से 22, धमतरी से 17, जशपुर एवं बलरामपुर से 9-9, बलौदाबाजार से 7, बालोद, कोरबा एवं जांजगीर-चांपा से 6-6, गरियाबंद से 5 मरीज शामिल हैं ।
बता दें कि में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 04 हजार 319 हो गई है। जिसमें से 4450 एक्टिव मामला है। (Corona) वहीं 2 लाख 96 हजार 187 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3682 लोगों की मौत हो चुकी है।

