प्रदेश

chhattisgarh : तेंदूपत्ता संग्राहकों को 512 करोड़ रूपए पारिश्रमिक का होगा वितरण

संझा बिहनिया रायपुर…. (chhattisgarh) छत्तीसगढ़ में कोरोना काल एवं बेमौसम बारिश की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद 12.80 लाख मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण किया जा चुका है। 12.09 लाख संग्राहकों द्वारा यह तेंदूपत्ता संग्रहण किया गया है, जिन्हें 512 करोड़ रूपये संग्रहण पारिश्रमिक का वितरण किया जाएगा।

राज्य में तेंदूपत्ता संग्रहण के यह आंकड़े इसलिए भी उल्लेखनीय है कि कोविड महामारी एवं खराब तेंदूपत्ता सीजन के कारण पूरे देश में तेंदूपत्ता के संग्रहण में 30-40 प्रतिशत की कमी आई है। छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना काल एवं मौसम की दिक्कत के बावजूद भी संग्राहकों से तेंदूपत्ता एवं अन्य लघु वनोपजों का क्रय कर रही है। इससे उन्हें रोजगार मिल रहा है एवं आय प्राप्त हो रही है।

बस्तर संभाग में 4 लाख 24 हजार मानक बोरा का संग्रहण : इस वर्ष पूरे मई माह में पूरे प्रदेश (chhattisgarh) में विशेषकर बस्तर संभाग में लगातार बारिश होती रही है। वर्तमान में भी यास चक्रवात के कारण प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में वर्षा हो रही है। इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी बस्तर संभाग में 28 मई 2021 की स्थिति में 4,24,118 मानक बोरा का संग्रहण किया जा चुका है जो कि लक्ष्य का 84 प्रतिशत है।

संग्राहकों को नगद भुगतान की स्वीकृति: कोरोना की स्थिति को देखते हुए पूरे बस्तर संभाग में संग्राहकों को तत्काल पारिश्रमिक की राशि मिल सके, इस हेतु नगद भुगतान की स्वीकृति ((chhattisgarh) ) राज्य शासन द्वारा प्रदान की गई है। तेंदूपत्ता संग्रहण से बस्तर संभाग में 170 करोड़ रूपये संग्रहण पारिश्रमिक का भुगतान किया जा रहा है। इसमें से 40 प्रतिशत राशि का भुगतान हो चुका है। यह भी उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 तेंदूपत्ता सीजन में अत्यधिक बारिश हुई, जिसके कारण भी तेंदूपत्ता संग्रहण प्रभावित हुआ। विपरीत परिस्थितयों के बावजूद भी 389.20 करोड़ रूपये की पारिश्रमिक राशि का वितरण संग्राहकों को किया गया है। कोरोना काल में जहॉ अन्य समस्त गतिविधियॉ लगभग बंद थी। तेंदूपत्ता से 11.76 लाख संग्राहकों को रोजगार प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *