छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने लगाया आरोप , अलग संगठन बनाकर कर रहे हैं हमारे समाज के लेटर पैड और पंजीयन नंबर का दुरुपयोग
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष भारत सिंह , कार्यकारी अध्यक्ष मदनलाल कोरपे , फूल सिंह नेताम, हीरालाल नायक एवं बीएस नेताम ने संयुक्त प्रेस वार्ता लेकर आरोप लगाया कि कतिपय विघ्न संतोषी लोगों द्वारा हमारे पंजीयन क्रमांक एवं लेटर पैड का उपयोग कर समाज के लोगों को भ्रमित कर रहे हैं , उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद सोहन पोटाई ,बीएस रावटे, सुभाष परते द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी समाज के नाम से अपना पंजीयन कराया है एवं सर्व आदिवासी समाज के लेटर पैड का उपयोग कर भोले-भाले आदिवासियों को भ्रमित कर रहे हैं, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष भारत सिंह ने बताया कि उन्हें 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है उसके बाद कानूनी कार्यवाही की जाएगी

